Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर दो बच्चे घायल

छत से गिरकर दो बच्चे घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग स्थानों पर दो बालक छत से गिरकर घायल हो गये। जिनको सिर में गम्भीर चोट होने के कारण आगरा भेजा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी अशोक कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सौरभ अपने घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान किसी तहर से छत से गिरकर वह घायल हो गया। घायल बच्चे को परिजनों ने आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा भेजा। वही दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के बगिया मौहल्ला निवासी तारिक का पांच वर्षीय पुत्र मौहम्मद अर्श भी घर की छत से गिरकर घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए चिकित्सक द्वारा आगरा भेजा गया।